Monday, August 15, 2016

तेरे हुक्म की तामील हो।

तेरे हुक्म की तामील हो।
तेरा बुलंद इक़बाल हो ।।
जब कही भी ज़िक्र हो 
वफ़ा खुद्दारी और जज़्बे का ।
हे ! भारत भूमि हर जुबां पर
बस तेरी ही मिसाल हो।।

HIMANI SHARMA

Sunday, August 14, 2016

ये मुल्क मेरा है अभिमान मेरा है।

ये मुल्क मेरा है अभिमान मेरा है।
यहाँ का हर गीत हर गान मेरा है ।।
हुनर जिसका कामयाबी के आसमान छूता है।।
गर्व है मुझे कि एक ऐसा हिंदुस्तान मेरा है।।

HAPPY INDEPENDENCE DAY

Regards : HIMANI SHARMA

Thursday, July 7, 2016

पिंजरे में रिवाज़ों के जाने कितने ख्वाब बन्द हैं I आज़ाद वही होंगे जिनके हौसले बुलंद हैं II

पिंजरे में रिवाज़ों के जाने कितने ख्वाब बन्द हैं I

आज़ाद वही होंगे जिनके हौसले बुलंद हैं II


HIMANI SHARMA

Tuesday, July 5, 2016

जो कहना सुनना है ,आज ही कर लो साहब , बेवक़्त कही बातों के मायने नही होते । ~HIMANI SHARMA~

जो कहना सुनना है ,आज ही कर लो साहब ,
बेवक़्त कही बातों के मायने नही होते ।
~HIMANI SHARMA~

Tuesday, February 23, 2016

Aazadi raj kar royi hai, ye kaisa mulk bna bethe

आज़ादी रज कर रोई है,
ये कैसा मुल्क  बना बैठेI
हे! वीर सपूत किसके लिए,
तुम अपनी जान गवा  बैठे II

ये जात धर्म में बटे लोग ,
मेरे मुल्क को क्या बाटेंगे I
गांधी बापू भी किस किस को ,
अहिंसा का पाठ पढ़ा बैठे II

ये मातृभूमि शर्मिंदा है,
ऐसे कपूतों को पाकर II
मोदी जी  किन धूर्तो के लिए ,
"स्टैंड अप इंडिया" का ख्वाब सजा बैठे II

हे! वीर सपूत किसके लिए,
तुम अपनी जान गवा  बैठे II



Himani Sharma

Tuesday, February 16, 2016

वो जो औरों को वीरान कहा करते हैं I

वो जो औरों को वीरान कहा करते हैं I
भरी महफ़िल में भी तन्हा रहा करते हैं II
दर्द की आँच पर हाथ सेकने वाले,  अक्सर
वक़्त की आँधी में कहीं  बिखरे मिला करते हैं II

HIMANI SHARMA

मुझे खुद से मिला दे यूँ कि कोई बात न रहे I

मुझे खुद से मिला दे यूँ कि  कोई बात न रहे I
तेरे मेरे दरम्यां कोई शक सवालात न रहे II
है खबर मुझे कि 'धीर ' नही कहते बड़ा हूँ मैं I
पर एक  इशारा तो दे कि तेरे साथ खड़ा हूँ मैं II

HIMANI SHARMA


Wednesday, January 6, 2016

वो ढूंढ़ता था माझी को i

वो ढूंढ़ता था माझी को i
मुझे साहिल की तलाश थी II
नज़र ने नज़र को जाना यूँ I
कि ये कश्ती पार हो गयी II

Himani Sharma