Sunday, October 18, 2015

तेरी राह चलते चलते












तेरी  राह   चलते  चलते ,
मेरा  इश्क़  इबादत  हो  गया .II
मंज़िल  थी  कुछ  और ,
रास्ता  कुछ  और हो  गया II
तेरा   साथ  मेरी  ज़िन्दगी ,
मेरी  ज़िन्दगी  तेरी  दुआ  है II
फस्ल-ए- कर्म  दीखता  है  खुदा  का ,
असर  कुछ  ऐसा  हुआ   है II
पनाह  मिली  तेरे  साये में ,
 तो  हाल  कुछ  ऐसा   हो  गया II
तुझमे  ही  खुदा  को  पाया  है I
मेरा  इश्क़  इबादत  हो  गया II.

हिमानी शर्मा 

Tuesday, October 13, 2015

Mushkilaat bhi ayengi, Swalaat bhi honge, Mohhabat me padne vaale ,tum vaahid shks to nhi...!!! ‪#‎Himani_Sharma‬

Mushkilaat bhi ayengi, Swalaat bhi honge,
Mohhabat me padne vaale ,tum vaahid shks to nhi...!!!


एक मासूम सा रिश्ता है , कि वो चुप है, मैं भी चुप हूँ i सफर बड़ा, मंज़िल लापता , पर वो खुश है, मैं भी खुश हूँ II... Himani Sharma

एक मासूम सा रिश्ता है ,
कि वो चुप है, मैं भी चुप हूँ i
सफर बड़ा, मंज़िल लापता ,
पर वो खुश है, मैं भी खुश हूँ II
HIMANI SHARMA

उम्मीदों के किनारे नहीं होते,


उम्मीदों के किनारे नहीं होते,
हौसले की उड़ान ऊँची ही रख I
एक पहल से महल बन जाते हैं,
कच्ची ही सही तू नींव तो रख.II
HIMANI SHARMA


Wednesday, October 7, 2015

Dulaaro se pla beta

खुदगर्ज़ है अगर वो जिसने ,
मुस्तक़बिल के लिए माज़ी को दफ़न कर दिया I
उस माँ को फिर क्या कहेंगे जिसने ,
दुलारो से पला बेटा सुपुर्द-ए-वतन कर दिया II



Himani Sharma